August 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

आधार कार्ड बनाने को लेकर लोग परेशान, दास्तावेज के नाम पर कर्मचारी नहीं दे रहे सही जानकारी।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : नौगांव विकासखड के मुख्य डाकघर नौगांव से आधार कार्ड बनाने वाले दूर दराज क्षेत्रों के लोग निराश होकर अपने घर जा रहे हैं। बतादें की डाकघर नौगांव में आधार कार्ड बनाने वाली मशीन खराब है और कर्मचारियों ने इसकी कोई सार्वजनिक सूचना नहीं हुई जिससे दो दर्जन से अधिक लोग निराश होकर बैरगं लौटे। मुंगरसन्ति गैर के कबुल रमोला ने बताया कि वह अपनी छोटी बच्ची का आधार कार्ड बनाने आये लेकिन आधार नहीं बना अब वह बैरगं घर जा रहे वहीं दारसौं से आरती ने बताया कि वह अपने छःमाह के बेटे को लेकर आधार सेटंर पंहुचे लेकिन वहां मशीन खराब बतायी गयी अब वह घर निराश लौटे वही तियां के सुशिल थपलियाल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि डाकघर के कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की सूचना किसी को नहीं दी।
दुसरी ओर लोगों ने बताया कि जब उनके बच्चों का अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र है तो ग्राम प्रधानों और अन्यों के मोहर हस्ताक्षर की जरूरत ही क्या ऐसे में कर्मचारियों की लापरवाही से दूर दराज क्षेत्रों के लोग खासे परेशान हो रहे हैं।
वहां पर पंहुचे लोगों ने बताया कि कर्मचारी पहले ही सूचना सार्वजनिक करे जिससे लोगों को कोई असुविधा ना हो।

More Stories

You may have missed