September 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड 21वां राज्य स्थापना दिवस, 55 योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के प्रखडं नौगांव में उत्तराखंड राज्य का 21वां राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख श्रीमति सरोज पंवार ने की और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ उसके बाद विकास की लगभग 55योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण हुआ यह योजनायें राज्य वित से लगभग 94.14लाख की लागत की हैं जिनका लोकार्पण और शिलान्यास विधिवत हुआ।


कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारीयों व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का का भी कार्यक्रम रखा गया,कार्यक्रम में जनहित से जुडे़ दर्जनों स्टाल भी लगाये गये।


राज्य स्थापना दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज करिश्मा शाह की टीम ने गढवाली संगीत से लोगों का भरपूर आनदं दिया। कार्यक्रम में जेष्ठ प्रमुख कृष्ण सिहं राणा, कनिष्ठ उप -प्रमुख श्रीमति दर्शनी देवी, नगर पंचायत नौगांव अध्यक्ष शशी मोहन राणा, नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट श्रीमति अनुपमा रावत, कांग्रेस नेता संजय डोभाल ,खडं विकास अधिकारी राजेद्र प्रसाद जोशी,प्रधान संगठन अध्यक्ष नौगांव वलतं सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिहं चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकल चंद रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट अतोल सिहं रावत, मीना रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस नेता अजवीन पंवार, भाजपा नेता जगत चौहान, राजेश रावत, प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंवार ,जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार, जिला पंचायत सदस्य आनदं राणा, भाजपा नेता संजय थपलियाल, कांग्रेस नेता राजेश रावत, रामप्रसाद सेमवाल सहीत विकासखडं नौगांव के ग्राम प्रधान प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित राज्य आंदोलनकारी और पृथक जनपद यमुनोत्री आंदोलनकारी मौजूद रहे।

You may have missed