August 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

पृथक जनपद यमुनोत्री को मिल रहा भरपूर समर्थन, अध्यक्ष जिला पंचायत पंहुचे धरना स्थल।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग को लेकर आज 8वें दिन भुख हड़ताल जारी है और लगातार जन समर्थन मिल रहा है। पृथक जनपद की मांग को पहले विधायक केदार रावत ने और अब अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने समर्थन दिया है।


बतादें कि बड़कोट में चल रहे पृथक जनपद की मांग को लेकर आंदोलन चर रहा है और आंदोलन को अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने समर्थन दिया है ।बिजल्वाण ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही और बताया कि वह यमुनोत्री को पृथक जनपद की मांग करतें हैं। उल्लेखनीय है कि पृथक जनपद यमुनोत्री बनाये जाने की मांग को लेकर आज 8वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने मुख्यमंत्री रहते यमुनोत्री को जिला बनाये जाने की घोषणा की थी जो कि आज तक अस्तित्व में नहीं आया।
यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग को लेकर लगातार भुख हड़ताल चल रही है और नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्यों का समर्थन मिल रहा है।

More Stories

You may have missed