August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बङी संख्या में युवा आए हैं आगे – सीएम त्रिवेन्द्र

1 min read

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के बाद सीएम त्रिवेन्द्र  ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल के आह्वान को आम-जन का बढ-चढ कर समर्थन मिला है।  हमारे युवाओं की सोच सकारात्मक और इनोवेटिव है। युवा शक्ति देश को कोविड-19 से बाहर निकालकर आगे ले जाने का सामर्थ्य रखती है। सिर्फ उन्हें प्रेरित किये जाने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा की प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बङी संख्या में युवा आगे आए हैं। बहुत से स्टार्टअप सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री ने स्वदेशी खिलौना उद्योग की बात की है। ऐसे खिलौनों का निर्माण हो, जो हमारे पारम्परिक खेल पर आधारित हों। परम्पराओं व आधुनिक तकनीक का समावेश जरूरी है। उत्तराखण्ड में भी बहुत से पारम्परिक खेल प्रचलित रहे हैं।  इन पर आधारित मोबाईल गेम्स भी बनाये जा सकते हैं। खिलौना उद्योग में स्वरोजगार की काफी सम्भावनाएं हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में इस क्षेत्र में भी काम किया जा सकता है।

More Stories

You may have missed