August 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा ने विधायक जोशी के माध्यम से 100 से अधिक लोगों को राशन वितरित किया।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने विधायक गणेश जोशी के माध्यम से गुरू नानक क्षेत्र में रहने वाले सौ से अधिक जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हुई है।

भाजपा मसूरी मडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में गुरू नानक स्कूल क्षेत्र में सौ से अधिक गरीबों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी के माध्यम से लगातार मसूरी व विधानसभा क्षेत्र में राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी होने के नाते मसूरी के अधिकांश लोगों का रोजगार पर्यटन से जुडा होने के कारण खासी परेशानी हो रही है क्यों कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सीजन नहीं चला व पर्यटकों के न आने से अधिकांश लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक गणेश जोशी के माध्यम से मसूरी के हर क्षेत्र में राशन वितरित किया गया जिससे लोगों को इस कोरोना काल में काफी राहत मिली है। वहीं विधायक जोशी लगातार जनता की निस्वार्थ सेवा में लगे हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, मनोज रेंगवाल, राजेश गुप्ता, आशीष जोशी, त्रिलोक राणा, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।

You may have missed