September 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

यूथ कांग्रेस ने यात्रा निकाल एकता का संदेश दिया।

मसूरी : मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चैक से शहीद स्थल झूलाघर तक शहीद दिवस पर गांधी संदेश यात्रा निकाल कर जनता को जागरूक किया। इस मौके पर भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश को तोड़ने का कार्य कर रही है, तथा गांधी के देश को गोडसे का देश बनाने की साजिश चल रही है जिसे कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।

बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चैक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा महात्मा गांधी अमर रहे के नारों के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। व वहां से गांधी संदेश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी की गोडसे ने हत्या कर दी थी। और आज उसी रास्ते पर भाजपा व आरएसएस चल रही है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी गोडसे की राह पर चल देश के टुकड़े करना चाह रहे हैं तथा हिंदू मुसलमान एकता को तोड़ कर देश को गोडसे की विचारधारा पर चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश गांधी का था और गांधी का रहेगा। इसे गोडसे का देश नहीं बनने देंगे। उन्होंने आज एनसीआर व सीएए के नाम पर देश की जनता को बांटने की कोशिश की जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह गोडसे के रास्ते पर चल रहे हैं उनकी इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। युवा कांगे्रस मसूरी विधानसभा में आज के दिन गांधी संदेश यात्रा निकाल रही है ताकि गांधी के धर्मनिरपेक्ष व आपसी भाइचारे को बनाया रखा जा सके। इस मौके पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस के महा सचिव अक्षत वर्मा ने कहा की इस यात्रा के माध्यम से जनता में संदेश दिया जा रहा है कि सभी देशवासी आपसी प्यार प्रेम बनाये रखें तथा भाजपा के बहकावे न आयें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया व बलिदान दिया लेकिन आज भाजपा नाथूराम गोडसे की पूजा कर रही  है व उन्हें देशभक्त बता रही है जिससे गलत संदेश जा रहा है। इस पर जनता को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर राजीव रावत, देव प्रकाश, सुभाष, अजय, सूरज, अनुज, मागे्र एंथनी सहित बड़ी संख्या में युवा कांगे्रस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed