May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

गांधी जंयती पर गांव-गांव कांग्रेस अभियान।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : गांधी जयंती के अवसर पर गंगोत्री विधानसभा की 13 न्याय पंचायतों में उत्तरकाशी कांग्रेस द्वारा एक साथ हुआ झंडारोहण।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गंगोत्री विधानसभा में न्यायपंचायत स्तरीय तीन दिवसीय जन सम्पर्क अभियान के तहत महात्मा गांधी के विचारों पर ‘जन चौपाल’ कार्यक्रम 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक आयोजित है।
इसी क्रम में विधानसभा की 13 न्याय पंचायतों के चिन्हित ग्रामों/बूथ पर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा रात्रि प्रवास एवं 02 अक्टूबर को झंडारोहण एवं पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कार्यक्रम के तहत प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने न्यायपंचायत बड़ेथी के मातली बूथ में रात्रि प्रवास कर 02 अक्टूबर को झंडारोहण, ग्रामीणों के साथ गोष्ठी/परिचर्चा व पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम आहूत किये।
यहां उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों सहित बुजुर्ग सेवानिवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर गांधी सम्मान किया।
इसी कार्यक्रम के तहत आज बौन गांव में बैठक व पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोज भी किया जाएगा। तत्पश्चात आज रात्रि विश्राम न्याय पंचायत गंगोरी के गणेशपुर गांव में किया जाएगा।

इसके अलावा विधानसभा की 13 न्याय पंचायत के चिन्हित ग्रामों में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा रात्रि प्रवास एवं प्रस्तावित कार्यक्रम किये गए
कार्यक्रम के तहत न्यायपंचायत हर्षिल के झाला बूथ पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज राणा, न्याय पंचायत बंद्राणी के मल्ला बूथ पर प्रदेश महासचिव घनानंद नैटियाल, न्याय पंचायत सौरा के सौरा बूथ पर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आलम सिंह राणा व पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश नेगी, न्याय पंचायत गंगोरी के नाल्ड बूथ पर अनु0 जाति विभाग के जिलाध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, न्याय पंचायत जोशियाड़ा के अठाली बूथ पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद भट्ट, न्याय पंचायत मुस्टिकसौड़ के बोंगाडी बूथ पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह गुसाईं/शूरवीर गुसाईं, न्याय पंचायत साल्ड के साल्ड बूथ पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत, न्याय पंचायत नाकुरी के बौन बूथ पर युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष राणा, न्याय पंचायत डुंडा के रनाड़ी बूथ पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, न्याय पंचायत पिपली के पुजारगांव बूथ पर अनु0 जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष नत्थीलाल घलवान, न्याय पंचायत भेटियारा के भड़कोट बूथ पर पट्टी अध्यक्ष राय सिंह रावत, न्याय पंचायत बड़ेथ के न्यू गांव बूथ पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल के नेतृत्व में रात्रि प्रवास , 02 अक्टूबर को झंडारोहण व अन्य कार्यक्रम संपादित किये गए। इसके अलावा डुंडा मुख्यालय में स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा प्रभातफेरी झंडारोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रत्येक न्याय पंचायत के चिन्हित ग्रामों में गांव गांव कांग्रेस की इस मुहिम को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भरपूर समर्थन मिला और निश्चित तौर पर कांग्रेस व महात्मा गांधी की विचारधारा से जुड़कर देश/राज्य के विकास में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *