July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

गांधी व शास्त्री जयंती मनाई धूमधाम से।

मसूरी : पर्यटन नगरी में गांधी व शास्त्री जंयती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये वहीं मुख्य कार्यक्रम गांधी निवास सोसायटी में आयोजित किया गया जहां कबीना मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रंद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने जो आयाम स्थापित किए उनको पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। देश में जो विषमताएं हैं उन्हें समाप्त करने का संकल्प लेने के साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश वासियों को महापुरूषों के जीवन आदर्शो को अपने जीवन में उतारना चाहिए। तभी इस दिन की सार्थकता सिद्ध होगी। इस मौके पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं गांधी व शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ कबीना मंत्री गणेश जोशी एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में गांधी निवास सोसायटी के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा एवं मंत्री शैलेंद्र कर्णवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मोके पर चंद्रप्रकाश गोदियाल, मनमोहन कर्णवाल, भापजा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, धर्मपाल पंवार, आदि मौजूद रहे।

You may have missed