April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

बंगसील के देवलसारी में थर्ड तितली उत्सव का हुआ शुभारंभ।

टिहरी : बंगसील देवलसारी के उडारशु नामे तोक में आयोजित थर्ड तितली उत्सव के अवसर पर बतौर मुख्यअथिति मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में बदलते पर्यावरण की दशा चिंता का विषय है।
तितली ट्रष्ट देवलसारी के तत्वाधान में आयोजित थर्ड तितली महोत्सव का शुभारंभ वाद्य यंत्रों की थाप पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि मैती आंदोलन के नायक कल्याण सिंह रावत सहित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगणों ने किया। इस मौके पर तितली ट्रष्ट से जुड़े लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले पाँच विभूतियों को समान्नित किया।

कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि बदलते परिवेश में जिस प्रकार क्लाइमेंट का रुख चेंज होता जा रहा है यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिये जरूरी है कि हम प्रकृति के साथ कम से कम छेड़खानी करें, हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर जिस प्रकार पिघलते जा रहे यह शुभ संकेत नही है। उन्होंने कहा कि जितना जरूरी विकास है उतना ही आवश्यक पर्यायवरण की सुरक्षा भी है। उन्होंने मैती आंदोलन का जिक्र करते हुऐ कहा कि हरियाली को बरकरार रखना पेड़ पौधे लगाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है, इस पुनीत कार्य के लिए हर किसी को आगे आना चाहिये। उन्होंने देवलसारी की सुंदरता की जमकर तारीफ करते हुऐ कहा कि राजधानी से चंद घंटों की यात्रा के उपरांत भी ंइस मनमोहक देव् स्थल व पर्यटक स्थल का विकास से पिछड़ा रहना सरकारों की अनदेखी का परिचायक है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश नौटियाल, तितली ट्रष्ट के अध्यक्ष संजय सोंधी, देवलसारी तितली ट्रष्ट के सरंक्षक अरुण गौड़, जौनपुर भाजपा मंडल के मीडिया प्रमुख बिजेंद्र सिंह पंवार, एसडीओ नरेंद्र नगर वन प्रभाग मनमोहन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड वन पंचायत परिषद के पूर्व सदस्य राजेन्द्र कोली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमबारी नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर देवलसारी तितली ट्रष्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यमुना पुत्र मास्टर गोरांग चौहान, एसडीओ मनमोहन सिंह बिष्ट, सोनम रांगड़, अनूप नॉटियाल, एलम श्रखवान, मधुसूधन बहुगुणा, आदि लोगों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया है।

इस मौके पर काँतेश उनियाल, रामप्रकाश भट्ट, दीपक नॉटियाल, प्रकाश नॉटियाल, प्रेम सिंह राणा, महिपाल सिंह राणा, महाबीर सबरियाल, मुश्दीलाल, बचन सिंह, सुमित राणा, रामप्रसाद गौड़, सहित बड़ी तादात में पर्यटक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *