July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – सरस्वती शिशु विद्यामंदिर छात्र संसद शपथ ग्रहण संपन्न।

मसूरी : महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के पदाधिकारियों एंव विभाग प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिका सभासद गीता कुमांई एवं महेश गोयल मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया एवं परिचय करवाते हुए विद्यालय में छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के गठन के महत्व बताते हुए कहा कि इससे छात्र छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है वहीं परस्पर सहयोग एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन का भावबोध होता है। साथ ही लोकतांत्रिक पद्यति की समझ भी विकसित होती है। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गान गाया व उसके बाद मुख्य अतिथियों ने पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि गीता कुमाई ने कहा कि छात्र विद्यालय में अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहें व उनका निर्वहन पूरी निष्ठा से करें वहीं विद्यालय से निकलने के बाद भी एक आदर्श नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें। तभी विद्यालय से प्राप्त संस्कारों की सार्थकता है। वहीं महेश गोयल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

पदाधिकारियों में शपथ लेने वालों में प्रधानमंत्री मनीष नेगी, नमिता पयाल, अनुशासन प्रमुख सागर रावत, रिया शाह, अध्यक्ष आर्यन खंडूरी, मंत्री आरूषि मेहर, सेनापति सौरभ मेहर हैं। अतं में अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।

You may have missed