August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ, स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न।

मसूरी : पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समाप्त हो गया। शहीद स्थल पर पर्यटन समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जौनपुर के प्रसिद्ध लोक गायक अर्जुन सेमलियाट के गीतों की धूम रही।  उनके साथ आये कलाकारों ने ढोल दमों की थाप पर शानदार तांदी प्रस्तुत कर जन समूह का मन मोह लिया।


इसी के साथ ही गढ़वाल सभा की ओर से सोनी मुयाल की टीम और सनातन धर्म इंटर कालेज के छात्र छत्राओं ने बहुरंगी उत्तरांचली सँस्कृति की प्रस्तुति दी। शहीद स्थल पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मंडी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष उपेन्द्र थापली, पालिका सभासद गीता कुमाई, आप पार्टी के नेता कर्नल कोठियाल, मेघ सिंह कण्डारी, पूरण जुयाल, महेश चंद्र, पुष्पा पड़ियार, शिवानी भारती, प्रकाश राणा, रामप्रसाद कवि, सुनील गोयल, परमजीत कोहली, संजय टम्टा, प्रमिला नेगी, लीला कण्डारी, चन्दकला स्याना, सीमा भण्डारी, जयपाल राणा, अमित कैंतुरा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भण्डारी द्वारा किया गया। इससे पूर्व 5 दिवसीय रुद्र माहयज्ञ का समापन विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद माँ सुरकण्डा की डोली ढोल नगाड़ों के साथ गनहिल मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल भण्डारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं पालिका सभासद गीता कुमाई की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

More Stories

You may have missed