August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

तनमीत खालसा शाह शक्ति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त।

मसूरी : राष्ट्रीय शाह शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार मोदी ने तनमीत सिंह खालसा को शाह शक्ति संगठन का उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय शाह शक्ति संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए तनमीत सिंह खालसा को उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया व कहा कि उनके संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी को देखते हुए यह पद दिया गया व उम्मीद की गई कि वह अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए शाह शक्ति संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर तनमीत सिंह खालसा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया व भरोसा दिलाया कि वह पद की गरिमा को बनाये रखने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।

More Stories

You may have missed