June 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

जेसीबी बर्फ हटाने में फ़ैल, जल संस्थान पेयजल व्यवस्था बनाने में फ़ैल

1 min read

मसूरी : हिल स्टेशन मसूरी और पर्यटक स्थल धनोल्टी में बर्फ़बारी के चोथे दिन भी स्थितियां सामान्य नही हो पायी हैं.. मसूरी शहर के कई संपर्क मार्गों के साथ ही मसूरी-चंबा NH707A मार्ग बर्फ और पाले की चपेट में है..  मसूरी शहर में बर्फ पर पड़े पाले की वजह से फिसलन बनी हुई है.. लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.. हलाकि प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फ को साफ़ करने और मार्ग सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन लगायी गई लेकिन उसके बावजूद भी पिसलन जस-की-तस बनी हुई है.. जेसीबी मशीन बर्फ को पूरी तरह से साफ करने में फ़ैल होती नज़र आ रही है.. जिसके बाद पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मजदूर लगकर बर्फ को साफ़ करना शुरू कर दिया है.. बर्फ में पड़े पाले की वजह से बर्फ पत्थरनुमा हो गया है जिसको हटाने के लिए गेंती, बेलचा, सब्बल और घन जैसे ओज़रों का प्रयोग करना पड रहा है..

वहीं अगर बात करें मूलभूत सुविधाओं की तो बर्फ बारी के बाद से ही जल संस्थान पेयजल की व्यवस्था करने में नाकाम साबित हो रहा है.. लोगों को पीने के लिए भी पानी बाज़ार खरीद कर ले जाना पड रहा है..

You may have missed