July 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

रंवाई घाटी में खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : रंवाई घाटी के दारसों ग्राम पंचायत में गत वर्ष नये साल के अवसर पर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का आज आयोजन हो गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा देवी और उप प्रधान पुनम थपलियाल ने किया, बतादें कि यह टूर्नामेंट विगत वर्ष प्रथम जनवरी से होता है और टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रिय नियमों के तहत होता है और खेल में सभी नियम लागू होतें हैं। खेल समिति के उपाध्यक्ष रामलाल बडोनी ने बताया कि आज पहली जनवरी को टूर्नामेंट का आगाज हो गया है और सभी प्रतिभागीयों का कमेटी स्वागत करती है।


ग्राम पंचायत दारसौं में यह खेलकुद प्रतियोगिता लगभग एक हप्ते तक चलेगी और सभी खेल प्रतिभागी खेल खूद प्रतियोगिता में आमंत्रित हैं।
खेल कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नौटियाल, भगवती उनियाल, चिरजीव नौटियाल, दौलतराम थपलियाल, दीपक नौटियाल, जगमोहन, आनदं नौटियाल, विपिन नौटियाल, राधेश्याम थपलियाल, संजय उनियाल, सहित दर्जनों ग्रामीण और गणमान्य मौजूद रहे।