September 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

सामाजिक कार्यकर्ता गौनियाल ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।

1 min read

मसूरी : लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को समाजसेवी पंडित मनीष गौनियाल ने सम्मानित किया व कहा कि वह आगे और अधिक मेहनत कर समाज व देश का नाम रौशन करें।
सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड दसवीं व बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं को समाज सेवा मनीष गौनियाल ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर दर्जनों छात्र-छात्राएं अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। समाजसेवी पंडित मनीष गौनियाल ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में सम्मान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि वे आगे भी लगातार छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हुए है। कार्यक्रम में शामिल कक्षा 12वीं की छात्रा अंशिका ने बताया कि सम्मान पाकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है और वे इसके लिए आयोजनकर्ता के आभारी हैं।

इस मौके पर रविंद्र कंडारी, मोहन नेगी, मामचंद, राकेश भटट, आशीष उनियाल, कीर्ति कंडारी, कुलदीप राणा, अमन कंडारी, सूरज थापा, अनिल सिंह, पदम सिंह राणा, रमेश भटट, निखिल थापा, अमित पंवार, आकाश कंडारी, रिया उनियाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed