April 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भू कानून पर आधारित गढ़वाली गीत का लोकार्पण किया।

1 min read

मसूरी : लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में भू-कानून पर आधारित गढ़वाली गीत का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता व अतिथियों ने किया।
गीत के लोकार्पण पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि इस गीत के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता आएगी और यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण यहां की जनता के हित में होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है और यहां के विकास को पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने गीत की सराहना की व कहा कि यह गीत समाज मं सकारात्मक संदेश देगा।
गढवाल फिल्मों के निर्माता निर्देशक प्रदीप ने बताया कि भू कानून पर यह पहला गढ़वाली गीत बनाया गया है, जिसमें संगीत संजय कुमार एवं स्वर डॉक्टर सोनिया आनंद रावत के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न लोक कलाकारों ने इसमें अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भू कानून को लेकर लगातार आंदोलन तेज हो रहा है और इसको लेकर यह गीत उत्तराखंड वासियों में भूं कानून को लेकर जन जागरूकता के साथ ही जन आंदोलन को गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा जमीनें खरीदी जा रही हैं और यहां के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि सरकार ने इस पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि यह गीत सरकार को जगाने का काम भी करेगा और जिस प्रकार से उत्तराखंड राज्य आंदोलन किया गया था उसी प्रकार से भू कानून को लेकर भी ऐसा ही बड़ा आंदोलन शुरू हो चुका हैं।


इस मौके पर डॉक्टर सोनी आनंद रावत ने कहा कि यह बहुत सुंदर गीत बनाया गया है और यह गीत जनता को जागरूक करने में अहम योगदान निभाएगा। वही संगीतकार संजय कुमार ने कहा कि यह गीत बहुत ही सुंदर और गढ़वाल की सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर बनाया गया है जिसके लिए निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान डा. सोनिया आनंद ने भू कानून पर बना गीत सुनाया। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंडी फिल्मों के अभिनेता कांता प्रसाद ने किया। इस मौके पर उफतारा के प्रदेश अध्यक्ष गंभीर ज्याड़ा, महासचिवत अमरदेव गोदियाल, गीतकार जितेंद्र पंवार, कमल भंडारी, रजत अग्रवाल, पुष्पा पडियार, केदार चौहान, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, अनीता पुंडीर, स्मृति हरि, लीला कंडारी, कमलेश भंडारी, आरपी बडोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

5 thoughts on “मसूरी – भू कानून पर आधारित गढ़वाली गीत का लोकार्पण किया।

  1. I absolutely love your website.. Great colors & theme. Did you build this site yourself? Please reply back as I’m attempting to create my very own website and would love to find out where you got this from or what the theme is called. Appreciate it!

  2. The very next time I read a blog, I hope that it doesn’t disappoint me just as much as this one. I mean, I know it was my choice to read, however I genuinely thought you’d have something interesting to talk about. All I hear is a bunch of complaining about something you can fix if you weren’t too busy looking for attention.

  3. Hi, I do believe this is a great web site. I stumbledupon it 😉 I may revisit once again since I saved as a favorite it. Money and freedom is the best way to change, may you be rich and continue to guide others.

  4. Everything is very open with a really clear explanation of the issues. It was definitely informative. Your website is extremely helpful. Many thanks for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed