June 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।

मसूरी : मसूरी विधानसभा में समाजसेवी मनीष गौनियाल ने 25 परिवारों को राशन वितरित कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने घर घर जाकर लोगों से उनकी परेशानियां का हाल भी जाना।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी मनीष गौनियाल ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 25 जरूरतमंदों को दाल चावल व नमक आदि राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में जाकर लोगों की परेशानी का जाना जाय व उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया व जिनके घरों में राशन नही है उन्हें राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस महामारी में धैर्य बनाये रखें किसी को भी किसी चीज की जरूरत हो तो वह हर संभव प्रयास करेंगे कि उनकी समस्या का समाधान हो सके। उनके साथ भारतीय बौद्ध संघ उत्तराखंड प्रदेश के महासचिव संजय खंडूरी, महेंद्र कुमार, सरदार, राजदीप राणा, सुशील कुमार व सरवन कुमार आदि थे।

You may have missed