April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

राजनीतिक दलों ने खोले चुनावी कार्यलय, दलों ने फुंका चुनावी शंखनाद, हुआ मुकाबला दिलस्प।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में 14फरवरी को मतदान होना है और राजनीतिक दलों के पास अब समय कम है कि वह लोगों तक कैसे पंहुचतें हैं, यह बडी़ चुनौती है। उत्तरकाशी की यमुनोत्री विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस, और निर्दलीय प्रत्याशीयों ने चुनावी कार्यलय खोल दिये हैं।

बतादें जहाँ एक ओर भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने यमुना घाटी और गंगा घाटी में कार्यलय का उद्धघाटन किया वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण और निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने भी चुनावी कार्यलय का उद्धघाटन किया।
जनपद उत्तरकाशी में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है जहां लोग सोशल मीडिया के तहत एक दुसरे पर कटाक्ष कर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। यमुनोत्री विधानसभा की सीट पर मुकाबला तो तब रोचक हुआ जब कांग्रेस नेता संजय डोभाल का टिकट कट गया और डोभाल ने कांग्रेस से अपने सेकडो़ लोगों के साथ बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया।अब यमुनोत्री विधानसभा का मौजूदा घटनाक्रम त्रिकोणीय बन रहा और सभी नेता ताल ठोक रहे हैं।
यमुनोत्री से भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस में हुये घमासान का फायदा खुद के पक्ष में देख रहे हैं और कांग्रेस नेता बिजल्वाण अपनी एक तरफा जीत का दावा कर रहे हैं, तो वहीँ दुसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल के समर्थकों का दावा है कि डोभाल का कांग्रेस से टिकट कटने से सियासी समीकरण संजय के पक्ष में बन गया है। अब देखना यह होगा कि इन चंद दिनों में मतदाताओं को कौन और कैसे अपने पक्ष में करता है, यह बडा़ दिल चस्प होगा और देखा जायेगा कि कौन यमुनोत्री की सीट पर कब्जा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *