August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – मुस्लिम सेवा संगठन ने जामा मस्जिद में किया ध्वजारोहण।

मसूरी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुस्लिम सेवा संगठन मसूरी अध्यक्ष अकरम खान द्वारा ध्वजारोहण का प्रोग्राम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनाब मुफ्ती मोनिश साहब इमाम जामा मस्जिद मसूरी ने ध्वजारोहण किया और मुफ्ती साहब ने कहा की हमको आज जरूरत है संविधान को पढ़ने की और समझने की और कमजोर लोगों की आवाज उठाने की और जालिमो के खिलाफ खड़े होने की ताकि मुल्क में अमन और शांति बनी रहे इसलिए संविधान ने जो कानून हमको दिया है उस पर अमल करते हुए ही देश को बचाया जा सकता है।
मुस्लिम सेवा संगठन मसूरी अध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि मुस्लिम सेवा संगठन का जो मकसद है वह कमजोर लोगों की आवाज बनना है संगठन संविधान की बात करता है और एक मजबूत समाज को बनाने का काम करेगा और साथ ही साथ अकरम खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही आज के प्रोग्राम में मौजूद रहे अयूब साबरी, इस्लाम अंसारी, सलीम, दानिश, शाहिद, मोहम्मद जाहिद, हैदर साबरी और भी संगठन के लोग आदि उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed