August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

पंचदशनाम जुना अखाड़ा की प्राचिन छडी़ का काशी विश्वनाथ में हुआ स्वागत।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : पंचदशनाम जूना अखाड़ा प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा शनिवार को अपने प्रथम चरण में यमुनोत्री धाम के दर्शनों के पश्चात उत्तरकाशी पहुंची।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पवित्र छड़ी का काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वागत किया व पूजा अर्चना कर जनपद की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने पवित्र छडी़ के दर्शन कर संतों का आर्शिवाद प्राप्त किया। पवित्र छड़ी को गंगा में स्नान करने के पश्चात बाबा विश्वनाथ मंन्दिर लाया गया जहां पुरोहितों ने पूर्ण विधि विधान से पवित्र छड़ी का अभिषेक कर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर सभापति मंहन्त प्रेमागिरी महाराज ने कहा की दो वर्ष पूर्व पवित्र छड़ी की यात्रा प्रारम्भ हुई थी। राजकीय यात्रा घोषित किये जाने के साथ ही पवित्र छड़ी यात्रा का उद्देश्य उपेक्षित पैराणिक तीर्थ के जीणोंद्धार के साथ-साथ उत्तराखण्ड़ से पलायन रोकना हैं। उन्होंने कहा की सीमार्वती क्षेत्रों से हो रहे पलायन के कारण क्षेत्र खाली हो रहे है। तथा सनातन धर्म की रक्षा करना तथा क्षेत्र का आर्थिक समाजिक विकास करना है।

छड़ी यात्रा में मंहन्त शिवादत्तगिरी, पुष्कर राज गिरी, विसम्बर भारती, कुशपुरी,वासिक गिरी, गौतम गिरी, धर्मेन्द्र पुरी, राजगिरी, लाल गिरी,आशुतोष गिरी, आदि सम्मलित है।

More Stories

You may have missed