July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

21मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे यह काम।

1 min read

देहरादून : उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के समस्त जिला अध्यक्ष व प्रदेश/ मंडल/ जिला /ब्लाक व विधानसभा के समस्त पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष/ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी, AICC के निर्देश पर व उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, के निर्देशनुसार पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, के निर्देशानुसार तथा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी, प्रदेश प्रभारी अजय चौधरी के निर्देशानुसार तथा उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी के द्वारा निर्देशित किया गया है कि उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के आप समस्त पदाधिकारी गण 21मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि देने के रूप में समस्त पदाधिकारी गण इस कोविड-19 की महामारी के समय में गरीब, असहाय, और जरूरतमंद लोगों की किसी भी प्रकार से मदद करने में सक्षम हो तो वह अपने स्तर से लोगों की हर संभव मदद जैसे मास्क, सैनिटाइजर, खाना व दवाई, आदि वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का काम करें। जो कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति ठीक होकर अब स्वस्थ है वह कोरोना मरीज को प्लाज्मा डोनेट करने का काम करें।
तथा 25 मई को समस्त जिला अध्यक्ष रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान कराने का कार्यक्रम आयोजित करें। तथा सभी प्रदेश गढ़वाल मंडल जिला व ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी गण अपने अपने क्षेत्र के जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहयोग करेंगे तथा कार्यक्रम की वीडियो व फोटो प्रदेश अध्यक्ष को व्हाट्सएप पर भेज कर अपने द्वारा आयोजित कार्यक्रम से अवगत कराएं।

You may have missed