August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – त्योहारी सीजन में सब्जियों को दाम आसमान छूने से जनता में आक्रोश।

मसूरी : त्योहारी सीजन में लगातार सब्जियों के दाम बढ़ने से आम गरीब की थाली से सब्जियां गायब हो रही हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है व सरकार से मंहगाई कम करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अन्य वर्षो में त्योहारी सीजन में इतनी मंहगी सब्जी कभी नहीं हुई।
सब्जियों के लगातार दाम बढने से आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब हो रही हैं। कोई भी सब्जी पचास रूपये से कम नहीं हैं। टमाटर जहां लाल हो गया है वहीं प्याज आंसू निकाल रहा है। फूल गोभी, टमाटर, प्याज के रेट अस्सी रूपये प्रति किलो हो गये हैं बीन व मटर तो सौ के पार है। लौकी चालीस रूपये किलो बिक रही है वहीं फलों के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। गृहणी सुमित्रा देवी का कहना है कि त्योहारों के सीजन में सब्जियों व फलों के दाम इतने कभी नहीं बढ़े जितने इस साल बढ़ गये हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर गैस के दाम लगातार बढ़ने से पहले ही घरों का बजट बिगड़ गया है और अब सब्जी मंहगी होने से खरीद पाना भी मुश्किल हो गया है। सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देकर सब्जियों के दामों को कम करने का प्रयास करना चाहिए। महिला सुजाता ने कहा कि पहले ही कोरोना की मार से लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है वहीं अब गैस से लेकर सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं ऐसे में घर चलाना कठिन हो गया है। सरकार को जरूरी सामानों की दरों में कमी करनी चाहिए ताकि आम आदमी इस कठिन दौर में अपने परिवार का पोषण कर सके। उन्हांेने कहा कि पुराने लोग रोटी के साथ प्याज से अपना गुजारा कर लेते थे लेकिन वर्तमान मंे प्याज खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं रही। ऐसी कोई सब्जी नहीं है जिसके दाम दुगने तीन गुने न बढ़ गये हों।

More Stories

You may have missed