July 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पालिका ने स्थापना दिवस पर जनता को एंबुंलेेस समर्पित की।

मसूरी : नगर पालिका परिषद ने राज्य स्थापना दिवस पर शहर वासियों को एक एंबुलेंस समर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल एवं पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर एंबुलेंस को रवाना किया।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी में एंबुलेंस की बहुत जरूरत थी, कोरोना काल में जब लोगों को जरूरत थी तब एंबुलेंस न होने से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसे देखकर पालिका ने एंबुलेंस देने की घोषणा की थी जिसे आज जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा  िकइस एंबुलेंस को उप जिला चिकित्सालय को दिया जायेगा वहीं इसका संचालन करेंगे व जरूरतमंदों को मात्र तेल के खर्चे पर एंबुलेंस उपलब्ध करायेंगे जबकि एंबुलेंस का जो भी मेंटीनेंस होगा उसका खर्चा पालिका वहन करेंगी। इस मौके पर सभासद प्रताप पंवार, आरती अग्रवाल, जसोदा शर्मा, सरिता पंवार, सरिता कोहली, पंकज खत्री आदि भी मौजूद रहे।

You may have missed