July 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – इनर व्हील ने 17वीं लड़की की शादी का सामान करवाया उपलब्ध।

मसूरी : इनरव्हील क्लब मसूरी ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी का सामान एक सादे समारोह में उपलब्ध करवाया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की सदस्याओं ने युवती को बधाई दी व सुखी जीवन की कामना की।
कुलड़ी स्थित होटल होराइजन में आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ने जौनपुर विकासखंड की एक जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान उपलब्ध करवाया। जिसमें राशन आटा, दाल चावल, चीनी, चाय पत्ती, रिफाइंड आयल, मसाले, दालें, श्रृगार का सामान, साड़ियां, सूट, कुर्ती, नाइट सूट, जेंटस कमीज पेंट का कपड़ा, स्वेटर, जैकेट, डबल बैड कंबल, डबल बैड कवर, व बैड सीट, डिनर सेट, प्रेस, कुकर सहित अन्य बर्तन, दीवार घड़ी सहित सजावट का सामान व 21 सौ रूपया शगुन का दिया गया।

इस अवसर पर इनरव्हील अध्यक्ष मनीषी संघल ने बताया कि इनरव्हील समाज के जरूरतमंदों के लिए अनेक प्रोजेक्ट करता है लेकिन गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामान देना यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है उनके इस कार्यकाल में अभी तक 17 लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध कराया गया है। जो कि बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, शशि मित्तल, रीना माथुर, व प्रभा अग्रवाल मौजूद रही।

You may have missed