August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – BJP ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया सफाई अभियान।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने भाजपा स्थापना दिवस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इसी कड़ी में बारह कैंची मार्ग पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष कुशाल राणा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया व कूड़ा एकत्र किया गया।


भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा के नेतृत्व में कुलड़ी तिलक मार्ग से किंक्रेग को जोड़ने वाले पैदल मार्ग बारह कैंची में भाजपा स्थापना दिवस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें रोड सहित आसपास की खाई में पड़े कूड़ें को उठाकर सफाई की गई। इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल ने बताया कि भाजपा मसूरी मंडल ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मसूरी के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया इसी कड़ी में बारह कैंची मार्ग पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। व कूडा एकत्र किया गया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, कार्यकर्ता सतीश ढौडियाल, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।

More Stories

You may have missed