July 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

विधायक ने यमुनोत्री विधानसभा में बांटी कोरोना बचाव सामग्री।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने बड़कोट ऐलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट मास्क व सैनिटाइजर फेस शील्ड वितरित किए। विधायक ने सर्व प्रथम बड़कोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया तत्पश्चात फ्रंटलाइन कोरोना वारिर्यस चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट मास्क सैनेटाईजर फेस शील्ड बितरित किए। उसके विधायक केदार ने स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल बड़कोट राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़कोट में भी स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट मास्क सैनेटाईजर व फेस शील्ड मुहैया करवाई जिसके बाद बड़कोट थाने में पुलिस कर्मियों को मास्क सैनिटाइजर व फेस शील्ड वितरित किए। तत्पश्चात ठकराल बनाल क्षेत्र के सरनौल गडालगाँव चपटाडी़ गंगटाडी फरी मडपा कोटी गुलाडी़ पूजेली राजगढी़ डख्याटगाँव धराली क्वालगाँव सिड़क में जनता जनार्दन को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए।


विधायक यमुनोत्री विधानसभा के प्रत्येक ग्राम सभाओं एवं नगर पालिका को मशिन द्वारा सैनिटाइजर किया जा रहा जिसकी सुरूआत कल मोल्डा पौन्टी सुनाल्डी डाण्डागाँव से हुई व आज सम्पूर्ण नगर पालिका परिषद बड़कोट में मशिन द्वारा सैनेटाईजर किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कृष्णा राणा, मण्डल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, जिला मंत्री भाजपा मीनाक्षी रौन्टा, अमित रावत, मनमोहन सिंह चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा दिनेश वेलवाल, दशरथ चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनुमीर, विनोद रावत, मानेन्द चौहान मौजूद रहे।

 

You may have missed