May 17, 2024

News India Group

Daily News Of India

बर्फ, बारिश, फिसलन और कड़ाके की ठंड में भी नही रुके विधायक जोशी स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी किया जागरूक।

1 min read

मसूरी : मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के सर्मथन में प्रेसवार्ता की और CAA की विस्तार से जानकारी दी.. विधायक जोशी ने अपील की है कि जनता को सरकार का सहयोग करना चाहिये और गुमराह करने वालों को कडा जबाव देना होगा। साथ ही कहा कि देश के नागरिकों को इस एक्ट से डरने की जरूरत नही है बल्कि नियम को समझने की आवश्यकता है।

विधायक जोशी ने कहा की कुछ राजनैतिक दल लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। विधायक गणेश जोशी ने विपक्षी दलों पर कविता की इन पंक्तियों को सुनाकर निशाना साधा- गिरेंगे सारे आतंकी संगठन. मरेंगे सारे आतंकी. हम देखेंगे। आतंक को बढावा देने वालों का नामोनिशान मिट जाएगा हम देखेंग। इस धरती से उन्माद खत्म हो जायेगा हम देखेंगे।

उन्होंने कहा की यह वह कानून है जिसकी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू मौलाना आजाद सहित पूर्व प्रधान मंत्री डा0 मनमोहन सिह, राजस्थान के कांग्रेस नेता अशोक गहलोत जैसे दिग्गजों ने CAA को लाने की बात की थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर देश हित के फैसलों के सम्मुख धराशाई हुये कुछ लोग अपनी राजनीति को जिंन्दा रखने के उल्टे रास्ते अख्तयार करने की नापाक कोशिश कर रहे है। जिनको देश की जनता मुंहतोड जबाव देगी।

पत्रकार वार्ता के बाद विधायक गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कड़ाके की ठंड में बारिश, बर्फ और फिसलन होने के बाद भी CAA के सर्मथन में शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया.. और स्थानीय लोगों के साथ साथ सैलानियों से मिलकर उन्हें सीएए की विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत करवाया..  सैलानियों ने भी विधायक जोशी से मिली जानकारी के बाद “We support CAA” के नारे लगाये।

इस मौके पर कुशाल सिह राणा, अरविदं सेमवाल, बादल प्रकाश, विरेन्द्र सिहं राणा, रूपचंन्द शर्मा, मुकेश धनाई,  मीरा सुयाल, पुष्पा पडियार, अनिता सक्सेना, अमित भटट, अभिलाष कुमार, सपना शर्मा, सुमित भंडारी, अनिल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *