July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

जन औषधि केंद्र में पटेल जयंती पर जन औषधि मित्र चिकित्सा सम्मेलन हुआ आयोजित।

मसूरी : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जन औषधि केंद्र लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिसमें 50 जनऔषधि मित्रों के साथ चिकित्सा सम्मेलन आयोजित किया गया।


लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में जन औषधि के बारे में बताया कि सरकार का यह आम जनता के लिए एक प्रकार से तोहफा है जहां पर मंहगी से मंहगी दवा बहुत ही सस्ते दामों में मिलती है। उन्होंने मौजूद लोगों का आहवान किया कि जन औषधि के बारे में लोगों को बतायें व जागरूक करें ताकि उन्हें सस्ती दवाएं मिल सकें। इस मौके पर उन्होंने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी याद किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीएसटी के प्रधानाचार्य ठक्चो त्सेरिंग, सहित  चिकित्साधिकारी, डॉ. आयुष शर्मा, त्सेस्तान त्सोमो, आरपी सिंह,  रेक्टर सीएसटी धोंडुप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम  जन औषधि केंद्र लबासना की फार्मासिस्ट डा. नेहा पडियार व सहायक वंदना नौटियाल ने आयोजित किया।

You may have missed