July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा ने 70 विधानसभाओं में महिला सह प्रभारी किये नियुक्त, उत्तरकाशी जनपद में यह महिला नेत्रीयां हुई नियुक्त।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भाजपा ने संग़ठन कार्यों को और अधिक गति देने व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी 70 विधानसभाओं में महिला सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
भाजपा ने उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव करवाने को लेकर गंभीर है और गहन रणनीति बना रही है।
भाजपा ने जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा से भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुलोचना गौड़ और यमुनोत्री से भाजपा नेत्री सुधा गुप्ता और पुरोला विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी विमला नौटियाल को भाजपा ने चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है।
जनपद की राजनीति में भाजपा की इन महिला नेत्रीयों की अहम भूमिका रहती है। अब पार्टी ने बडी़ जिबेंवारी दे दी है।
70 महिला सह प्रभारी नियुक्त करते हुए सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय के निर्देश पर सूची को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा ने 70विधानसभाओं के बावजूद जनपद उत्तरकाशी में भाजपा नेत्रीयों को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है।

You may have missed