August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

भारतीय विदेश सेवा के निदेशक स्तर के अधिकारियों ने मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट।

1 min read

देहरादून : निदेशक स्तर के भारतीय विदेश सेवा के तीन अधिकारियों ने अपने मध्य कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (Mid Career Training Programme) श्रृंखला में राज्य अटैचमेन्ट के तहत उत्तराखण्ड B 1312023 मो राज्य में अधिकारियों व मंत्रीगण से शिष्टाचार भेंट के क्रम में आज वन, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विदेश सेवा से ताल्लुक रखने वाले अधिकारीगण मदन कुमार घिल्डियाल, भाष्कर भट्ट व महेन्द्र पतियाल ने इस अवसर पर मंत्री उनियाल से उनका बहुमूल्य मार्ग-दर्शन प्राप्त किया। इस प्रक्रिया का मुख्य अभिप्रायः राज्य में शासन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालना एवं राज्य की बुनियादी जरूरतों यथा-आर्थिक, सामाजिक जरूरतों तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा, वित्तीय पोषण के साथ जिला व ग्राम स्तरीय प्रबन्धन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करना है इस दौरान मंत्री उनियाल ने राज्य के विभिन्न उभरते क्षेत्रों में विदेश सेवा के अधिकारियों को योगदान की अपेक्षा की गयी।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने विदेश सेवा के अधिकारियों को होली की शुभकामनाऐं देते हुए राज्य एवं देशहित में निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की गयी।

More Stories

You may have missed