August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने गल्जवाड़ी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में की शिरकत, विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित।

देहरादून : मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी धर्म पत्नी संग ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक समिति सामुदायिक भवन में आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। साथ ही मंत्री जोशी ने गुलाल और फूलों की होली भी खेली।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में अग्रणी होकर बेहतर कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों में देवतुल्य स्थान मिला है। उन्होंने कहा जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में इस ध्येय का साथ लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा आज देश के देश की सबसे सर्वोच्च पद पर भी महिला है। मंत्री ने कहा आज महिलाओं ने अपने को पुरुषो के बराबर साबित किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाए। लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली की प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी,संध्या थापा, ज्योति ठकराल, विमला साही, विमला क्षेत्री, दीपा, रेखा क्षेत्री, कोकिता, कविता, ईश्वर प्रसाद, राजू थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed