June 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

पडियार को मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष, सक्सेना को जिला महामंत्री व पुंडीर को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

मसूरी : छावनी परिषद की सभासद पुष्पा पडियार के भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष, अनीता सक्सेना को जिला महामंत्री व अनीता पुंडीर को जिला कोषाध्यक्ष बनने पर विधायक गणेश जोशी सहित मंडल के सभी सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी व अपेक्षा की कि वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढायेंगी।
पुष्पा पडियार, को मसूरी मंडल अध्यक्ष, अनीता सक्सेना को महिला मोर्चा जिला महामंत्री व अनीता पुंडीर को जिला कोषाध्यक्ष बनने पर विधायक गणेश जोशी ने बधाई दी। भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित विभिन्न मोर्चाे के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि तीनों पदाधिकारी भाजपा की नीति नीति को आगे बढाने, व आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे मौके पर यह दायित्व दिया है जब अगले वर्ष चुनाव होने हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ जाती है। बधाई देने वालों में महामंत्री कुशाल राणा, नगर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई, पूर्व अध्यक्ष मीरा सुरियाल, छावनी उपाध्यक्ष बादल प्रकाश सहित कार्यकर्ताआंे ने तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी है।

You may have missed