May 18, 2024

News India Group

Daily News Of India

पूर्व दर्जाधारी मंत्री रामसुदंर नौटियाल ने विधानसभा चुनाव लड़ने किया ऐलान, कार्यकर्ताओं ने किया समर्थन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : शनिवार को चिन्यालीसौड़ में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा व पूर्व दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल ने यमुनोत्री विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामसुंदर नौटियाल की दावेदारी का समर्थन किया।
शनिवार को चिन्यालीसौड़ में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व दर्जाधारी मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने भाजपा कार्यकर्ता संवाद का आयोजन कर चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि वह 1989 से भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर जारी रखे हुए हैं और पार्टी व समाज की निष्ठापूर्वक सेवा की। उन्होंने पार्टी संगठन को भी धन्यवाद दिया कि इन 33 सालों में उनकी पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियों दायित्वों से नवाजा। श्री नौटियाल ने कहा कि वह 2007, 2012 और 2017 में विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री विधानसभा से दावेदारी कर चुके हैं लेकिन पार्टी ने इन चुनाव में अन्य को प्रत्याशी बनाया जिसका उन्होंने स्वागत करते हुए पार्टी प्रत्याशी की विजयी के लिए निष्ठा व समर्पण की भावना से काम किया। रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव एक महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव है और वह इस विधानसभा चुनाव के लिए यमुनोत्री विधानसभा से प्रत्याशी के तौर पर पूरी तरह से तैयार है, उन्होंने इन वर्षों में जनता के बीच आपना जनाधार बढ़ाया है और हर सुख दुख की घड़ी में स्थानीय जनता के बीच खड़े रहे हैं। रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और पिछले तीन दशकों से जिस तरह से जनता ने उनका साथ दिया है वह 2022 में भी उसी तरह जनता का आशीर्वाद और समर्थन चाहते हैं।
वहीं, अपने पूर्वतम कार्यक्रमों की वजह से देरी से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामसुंदर नौटियाल व कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण करते हुए कहा कि दावेदारों का चयन पार्टी संगठन का फैसला होता है और इसमें जनता की भावनाओं के साथ ही जीत की संभावनाओं का भी आकंलन किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रामसुंदर नौटियाल की मजबूत दावेदारी उन्हें प्रत्याशी बनाने की राह प्रशस्त करेगी।
इस मौके पर बीजेपी के नगर मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूनम रमोला, ब्रह्मखाल मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल, पूर्व प्रमुख रजनी कोटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीपाल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, नत्थी लाल बंगवाल, उदयपाल परमार, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, मंडल महामंत्री मनोज कोहली, महामंत्री नरेश मिश्रा, सूर्या अवस्थी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता परमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *