May 15, 2024

News India Group

Daily News Of India

फेरी बेचने वालों के खिलाफ यमुना घाटी के व्यापारी ,पुलिस पर अनदेखी का आरोप, फेरीवालों पर कार्रवाई की उठाई मांग।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद के बड़कोट में आज यमुना घाटी नगर व्यापार मण्डल की सभी इकाईयों की एक विचार गोष्ठी की गयी ,गोष्ठी में क्षेत्र में फेरी पर रोक व् बढ़ते नशा को रोकने पर विचार व् सुझाव रखे गये,बैठक में सभी नगर व्यापार मण्डल यमुना घाटी के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष मौजूद रहे, बताया कि फेरी वालो से हो रहे आर्थिक नुकसान व इनके द्वारा क्षेत्र में नशा व् छेड़ खानी आदि की घटनायें भी बढ़ रही है, धनवीर रावत महामंत्री ने बताया कि व्यापारी सरकार को टैक्स देता है लाइसेंस फ़ीस देता दुकान बिजली पानी सभी प्रकार से सरकार को सहयोग करता लेकिन फेरी करने वाला कोई टैक्स नही कोई ब्राण्ड नही चोरी और नकली सामान बेच कर क्षेत्र में भोलीभाली जनता व् महिलाओं को ठग कर चले जाते है, रावत ने बताया कि सरकार पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है ,वहीं क्षेत्र में कई घटनाये ऐसी भी देखी गयी है की फेरी वाले अपना दो- दो आईडी बना कर घूम रहे है,वक्ताओं ने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को खामियाजा भुगतना पड़ेगा ,बैठक में सभी नगर के पदाधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया गया की अपने अपने नगर में फेरी वालो को क्षेत्र में जाने से रोका जायेगा और पुलिस प्रशासन अगर इस पर जल्दी रोक नही लगाती है तो व्यापारियों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

बैठक में यमुना घाटी व्यापार के सभी नगरों के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष बड़कोट व्यापर मण्डल के अध्यक्ष राजा राम जगूड़ी, धनवीर रावत, जगदीश असवाल, अध्यक्ष नोगाँव जेन्दर् रावत, महामंत्री पुरोला गोपाल रावत, अध्यक्ष विजय रावत, अध्यक्ष गडोली, राजेश उनियाल, मनोज अग्रवाल, सुभाष रावत, मंजीत रावत, विशन रावत, अरविन्द, मदन जोशी, पेटवाल, मेहताब धनई, अरविन्द रावत व अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *