May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

यमुना घाटी व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, मोरी में व्यापार मंडल का गठन।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुना घाटी के प्रखडं मोरी में स्थानीय व्यापार मण्डल की एक बैठक का आयोजन कर ब्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक की जानकारी देते हुए व्यापार मण्डल के जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि यमुनाघाटी के मोरी व्यापार मण्डल की इकाई का गठन कर दिया गया है। सर्व सम्मति से महावीर राणा को अध्यक्ष व मोहित कश्यप को स्थानीय व्यापार मण्डल इकाई का महामंत्री मनोनीत किया गया।

नगर व्यापार मंडल मोरी की आम बैठक में व्यापारियो की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया,बैठक में कार्यकारिणी के गठन पर सर्वसम्मति बनी।ब्यापार मण्डल की बैठक में यमुनाघाटी जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे , बैठक में नगर व्यापार मंडल मोरी के कोषाध्यक्ष सियाराम द्वारा आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी व्यापारियों द्वारा संतुष्टि प्रदान की गई इसके साथ ही चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें वर्तमान समय मोरी के कुल व्यापारियों की संख्या 150 रही। अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा कार्यकारिणी में चमन लाल व सियाराम संरक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय राणा , उपाध्यक्ष अतोल सिंह रावत व सन्तोष बजाज, कोषाध्यक्ष आशु चौहान, मन्त्री -प्रमोद जैन, प्रचार मंत्री -मोंटू,संगठन मंत्री- प्रमेश रावत तथा गुमान सिंह रावत सलाहकार,राधेश्याम वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किये गए।
बैठक में प्रदेश मंत्री- उपेन्द्र असवाल, जिलाध्यक्ष – कबूल पंवार,
जिला कोषाध्यक्ष- अरविन्द खंडूड़ी, जिला संयुक्त महामंत्री- सुनील भण्डारी, जिला कार्यकारिणी के मनोनित सदस्य- जगमोहन नौडियाल और राजेश नेगी जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *