July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी कमी, मौसम हुआ सुहाना।

मसूरी : पर्यटन नगरी में प्रातः से ही झमाझम बारिश होने से तामपान में भारी गिरावट आ गयी व लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया।


पर्यटन नगरी में प्रातः से ही झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण जन जीवन प्रभावित हो गया। वहीं इन दिनों मसूरी घूमने आये पर्यटकों को भी होटलों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी कमी आयी है। क्यो कि इस साल पर्यटन नगरी मसूरी में भी गर्मी ने पिछले दस सालों से अधिक का रिकार्ड तोड़ा है व लोगों को गर्मी से खासी परेशानी हुई लेकिन अब बारिश होने होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है और इस बारिश से तापमान में भारी कमी आने से हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। व लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं इस मौसम का जमकर आनंद लिया। लगातार हो रही बारिश से बाजारों में भी रौनक नहीं रही, वहीं पर्यटकों ने ठंड होने के कारण गर्म कपड़े खरीदे। बरसात होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है जो बारिश में स्कूल जाने लगे। हालांकि अभी मानसून नहीं आया है यह प्री मानसून की बारिश है लेकिन इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

You may have missed