July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

यमुना घाटी सेब उत्पादक संघ ने मांगो को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुना घाटी सेब उत्पादक संघ ने उप जिलाधिकारी बड़कोट को ज्ञापन सौंपा है। बतादें कि यमुना घाटी में रूटस्टाक सेब के बाग भरपूर मात्रा में सेकडो़ कास्तकारों ने लगा रखे हैं, यह सेब के बाग इंडोडच नाम की एक कंपनी भीमताल ने ने लगवाये ,सेब के बागवानों ने बताया कि यह कंपनी वर्ष 2019में यमुना घाटी में आयी और अपना कारोबार शुरू करने लगी, अब कास्तकारों ने कंपनी पर यह आरोप लगाया कि उन्होने जो सेब के बाग लगाये थे उसकी साग्री के बिल अभी कंपनी ने बागवानो को नहीं दिये जिससे उन्हे कारोबार करने में भारी परेशानी हो रही है, दुसरी ओर कंपनी पर यह भी आरोप है कि कंपनी निम्न और घटिया गुणवत्ता के पौध बागवानों को दे रही है वहीं बागवानों को जानकारी के नाम कोई कार्यशाला नहीं लगा रही है। बागवान आजाद डिमरी ने बताया कि कंपनी यमुना घाटी के बागवानों के साथ साथ खिलवाड़ रही है। आज यमुना घाटी के बागवानों ने उप जिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी के मार्फत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बागवानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में आजाद डिमरी, राजेन्द्र सिहं, जगमोहन राणा, कमल सिहं, अमीत सिहं, जगमोहन कैडा़,बलदेव सिहं, गिरवीर परमार, समीर सिहं, सुशील नौटियाल, मुकेश नौटियाल, हरिमोहन सिहं, बिजला देवी सहित दो दर्जन से अधिक बागवान मौजूद रहे।

 

You may have missed