August 1, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – छात्र संघ ने किया विरोध प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का किया पुतला दहन।

मसूरी : एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस के नेतृत्व में छात्रों ने शहीद भगत सिंह चौक पर अग्नि पथ के विरोध में केंद्र सरकार का जोरदार नारेबाजी के बीच पुतला फूंका व कहा कि अग्नि पथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ ही सेना के साथ भी खिलवाड़ है।
एमपीजी कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और केद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि यह योजना भारतीय सेना के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहाकि देश में केवल सेना ही बची है जहां युवाओं को रोजगार दिया जायेगा देश में और किसी क्षेत्र में रोजगार के अवसर नही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले देश की सेना नहीं चल रही थी, ऐसा क्या हुआ कि अचानक केंद्र सरकार को अग्निपथ लाना पड़ा। सरकार कहती है कि साढे 17 साल से 21 साल में चार साल तक रोजगार दिया जायेगा उसके बाद प्राथमिता दी जायेगी। उस पर कैसे भरोसा किया जा सकता है प्राथमिकता तो कई चीजों में दी जाती है। कहा कि सरकार अग्नि पथ वापस ले, क्यो कि पहले भी सेना अपना कार्य कर रही है, ऐसे में जो उत्तराखंड के युवा पिछले कई सालों से सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इनके रोजगार का क्या होगा। सरकार को चाहिए था कि पहले यह संसद में लाते इस पर बहस करवाते व उसके बाद इस पर निर्णय लिया जाता लेकिन सरकार ने अचानक इसकी घोषणा कर दी जिससे पूरे देश में युवाओं में आक्रोश है जो सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे। सरकार का यह निर्णय युवा विरोधी है इसे वापस लिया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रदर्शन करने वाले नितिन भंडारी, अक्षत, नितिन, विपुल, आशीष राणा, आयुष पंवार, आयुष रावत, अनीश रावत, अंकित, विकास, सौरभ पंवार, मंजीत, मनवीर, सचिन, अमन व विशाल आदि थे।

You may have missed