April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

युवा कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर याद किया व बच्चों को फल वितरित किए।

मसूरी : मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया इस मौके पर शहीद स्थल पर लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया व पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी वहीं बच्चों को फल वितरित किए।

मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिन मनाया गया। उनके समर्थन में इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगाये। इस मौके पर उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को विश्व स्तरीय सम्मान दिलाया व अपने कुशल नेतृत्व से जहां विदेशों से मधुर संबंध बनाये वहीं देश के विकास में अहम योगदान ही नहीं दिया बल्कि देश के लिए शहीद हो गई। उनकी राजनैतिक कुशलता व प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें आइरन लेडी कहा गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास के साथ ही गरीबी हटाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई व पडोसियों के साथ हर स्तर पर मजबूत संबंध बनाये। युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने इस मौके पर उनके सपनों को साकार करने का आहवान किया।

इस मौके पर पूर्व छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, जगपाल गुसांई, निखिल बहादुर, अर्जुन भंडारी, राजेश सजवाण, अमन कंडारी, महिपाल पंवार आदि मौजूद रहे।

इंदिरा गांधी का जन्म दिन मनाना शहर कांग्रेस कमेटी भूल गई। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके जन्म दिन पर कोई भी कार्यक्रम नहीं किया गया और न ही उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की जहमत उठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *