August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल की कार्यकारिणी गठित, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटयाल ने की घोषणा

1 min read

देहरादून भारतीय जनता पार्टी श्रीदेव सुमन नगर मण्डल, देहरादून महानगर के अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने भाजपा महानगर एवं प्रदेश की सहमति से श्रीदेव सुमन नगर मण्डल की कार्यकारिणी तथा वार्ड संयोजकों की घोषणा की है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने बताया कि उपाध्यक्ष के पद पर पुष्पा बिष्ट, रुवरुप सिंह बिष्ट, एमपीएस पुण्डीर, उत्तम चन्द्र रमोला, महामंत्री के पद पर सुरेन्द्र राणा तथा राकेश जोशी को जिम्मेदारी दी गयी है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रीतू बांगिया तथा मंत्री में राजकुमार राजौरिया, रजनी रावत, उर्मिल कपूर, यशवीर सिंह चैहान एवं संदीप पटवाल को जिम्मेदारी दी गयी है। मीडिया प्रमुख का काम श्याम सुन्दर चैहान एवं सोशल मीडिया का काम संजय मल्ल देखेगें।
वार्ड संयोजकों के तौर पर वार्ड 05 धोरणाखास से प्रथम अरविन्द डोभाल तथा द्वितीय आशीष थापा, वार्ड 06 दून विहार से किरन पासवान, वार्ड 07 कैनाल रोड़ से सागर, वार्ड 08 सालावाला से डीपी बहुगुणा, वार्ड 09 आर्यनगर से भजन आर्या, वार्ड 10 डोभालवाला से जीवन लामा, वार्ड 11 विजय कालोनी से ओमप्रकाश बवाड़ी तथा वार्ड 12 किशन नगर से संदीप बिट्टू को जिम्मेदारी दी गयी है।
मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी के कार्यो में मन लगाकर जुटने का आहवान किया है। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर बढ़ने प्रतिभाग करने की अपील की।

More Stories

You may have missed