June 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

सीएम पुष्कर ने मांगों को लेकर बैठे विधायकगणों से की वार्ता, दिया भरोसा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश के पास गए और उनकी बातों को सुना। मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया। बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सचिव अमित नेगी भी उपस्थित रहे।

You may have missed