June 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के बूथ स्तर का प्रशिक्षण शिविर तीन सितम्बर से होगा आयोजित।

मसूरी : शहर में तीन सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के बूथ स्तर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। स्वयंसेवक अभियान के आईटी सेल इंचार्ज कपिल मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि ये अभियान राष्ट्रीय स्तर से शुरू किया गया है जिसमे की कोरोना की आपेक्षित तीसरी लहर से लड़ने के लिए प्रत्येक बूथ से दो स्वयंसेवक (एक महिला और एक पुरुष) को प्रशिक्षित किया जाएगा जो की प्राथमिक जांच इत्यादि कर सके। उन्होंने बताया कि इसके तहत गांव में जाकर लोगो का ऑक्सीजन लेवल की जांच, शारीरिक तापमान की जांच, आयुर्वेद उपचार की जानकारी, योग जो लाभदायक हो एवं गांव में सभी से संपर्क रखना, बूथ स्तर पर शत प्रतिशत टीकाकरण करवाना, जिस किसी को होम क्वारेंटाइन की आवश्यकता हो या जिस किसी को हॉस्पिटल की आवश्यकता हो उसके लिए उनका डॉक्टर, हेल्थ वर्कर आदि के साथ संपर्क रहे। इन सब चीजों का प्रशिक्षण सभी स्वयंसेवक को दिया जाएगा। वहीं राज्य सरकार द्वारा लोकल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं की वो बूथ स्वयंसेवकों का पूर्ण सहयोग करें,आज इसी संदर्भ में जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर देहरादून में संपन्न हुआ जिसमे मसूरी मंडल से अमित पंवार,क पिल मलिक, किरण आदि उपस्थित रहे।

You may have missed