August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पेटवाल के नेतृत्व में किया पौधरोपण।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मसूरी नगर पालिका के सभी तेरह व छावनी परिषद के सभी छह वार्डों में दो सौ से अधिक पौधों का रोपण किया व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
भाजपा मसूरी मंडल के विभिन्न सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में दो सौ से अधिक पौधे मसूरी नगर पालिका परिषद व छावनी परिषद के सभी वार्डों में रोप कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण के असंतुलन से जूझ रहा है। पर्यावरण में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि पर्यावरण का संरक्षण करें।  मंडल अध्यक्ष पेटवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वह स्वच्छता का विशेष ध्यान देंगे, पौधा रोपण करेंगे व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, सोभन मेहरा, दिनेश चैहान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

More Stories

You may have missed