August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

विश्व पर्यावरण दिवस भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा द्वारा अध्यक्ष पुष्पा पड़ियार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 से अधिक पौधों का रोपण किया व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
इस मौके महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पड़ियार ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बड़ा बदलाव देखा जा रहा है ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि पर्यावरण का संरक्षण करें। ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल व स्वच्छ हवा मिल सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वह स्वच्छता का विशेष ध्यान देंगे, पौधा रोपण करेंगे व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।
पौधा रोपण कार्यक्रम में नमिता कमाई, लीला कंडारी, कमला थपलियाल, अनिता सक्सेना, नीलम भट्ट, बबिता भंडारी, तब्बसुम, मनीषा रौंछेला,कमला कैन्तूरा आदि शामिल रहे।

More Stories

You may have missed