April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

भाजपा महिलामोर्चा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल का स्वागत किया।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल के दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मोहन पेटवाल को भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया व उन्हें गुलदस्ता, मालाएं व शोल भेंट की गई।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा सुरियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में एकत्र हुए और वहां पर नव निर्वाचित भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल को स्वागत व सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा सुरियाल ने इस मौके पर कहा कि भाजपा मसूरी मंडल उनके नेतृत्व में शहर के हित व जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा व उन्हें पूरा सहयोग दिया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भाजपा मसूरी मंडल व भाजपा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया व भरोसा दिलाया की पूर्व की भांति पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने व जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी ताकत के साथ प्रदेश सरकार व विधायक गणेश जोशी के सहयोग से प्रयास किए जायेंगे। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता मदनमोहन शर्मा, रूपचंद शर्मा, राकेश अग्रवाल, रमेश खंडूरी, ओपी थपलियाल, महिला मोर्चा महामंत्री कमल शर्मा, कमला थपलियाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य मीरा सकलानी, मंत्री अनीता धनाई, अधिवक्ता नीति, छावनी सभासद चंद्रकला सयाना, अनीता सक्सेना, सुषमा रावत सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *