August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

सल्ट का माहौल भाजपामय, कांग्रेस के लिए जनता नहीं नेता घूम रहे –प्रदेश अध्यक्ष कौशिक

देहरादून :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सल्ट उपचुनाव में  पार्टी एक बड़े अंतर से सुनिश्चित जीत की ओर बढ़ रही है।

भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि दुर्भाग्य से भाजपा को ऐसे चुनाव का हिस्सा बनना पड़ा जिसके लिए हमने कभी नहीं सोचा नही था और यह पूरी तरह से परिस्थितिजन्य चुनाव है। लेकिन स्व. जीना ने जिस तरह से विकास किया और आम जनता के साथ उनका व्यवहार और संवाद था उसके लोग आज भी कायल है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण के दौरान लोगो का यही कहना था कि वह जीना को श्रद्धांजलि देना चाहते है। उन्होंने कहा कि युवा, महिलायें और आम जन महेश जीना के पक्ष में है।

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी घमासान और खुलेआम आरोप प्रत्यारोप चल रहा है। भाजपा ने सल्ट की जनता से वायदा किया है कि स्व. जीना के अधूरे सपनो को पूरा करने का दायित्व अब पार्टी के ऊपर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो घोषणाएं सल्ट के विकास के लिए हुई उसमें 85 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा की सफल रैलियों में इस बात की तस्वीर स्पष्ट हो गई कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संगठन स्तर से कार्यकर्ता पूरी तरह जुटे हुए हैं। शक्ति केंद्र, बूथ स्तर और मंडल कार्यकारिणी ने घर घर तक आम लोगों तक सिंबल पहुचा दिया है। भाजपा 17 मई को यह साबित कर देगी की जनमत अब भी उसके साथ है और लोगों ने विकास और विश्वास को चुना है।

More Stories

You may have missed