June 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – टिहरी बाईपास क्षेत्र में गिरी कार, लेकिन कार सवार नहीं मिले।

मसूरी : गत रात्रि एक पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर टिहरी बाई पास रोड लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में गिर गई। लेकिन कार सवार किसी को चोट नहीं आयी व वे कार छोड कर चले गये।
गत रात्रि पर्यटकों की एक कार (संख्या डीएल 1 सीटी 3896) टिहरी बाई पास रोड लक्ष्मण पुरी क्षेत्र में रात को गिर गई। गाड़ी गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में कोई नहीं मिला। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में खोज बीन की लेकिन कोई भी कार के आस पास नहीं मिला। जिस पर पुलिस सुबह भी मौके पर गई लेकिन तब भी कोई कार की सुध लेने नहीं आया तथा कार वहीं खडड में पड़ी है। सुबह भी पुलिस मौके पर गई लेकिन कोई कार देखने भी नहीं आया। जिस कारण कार गिरने के कारण का पता नहीं लग सका न ही कार सवारों का अभी तक कोई पता चल पाया है। पुलिस कार सवारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इससे ऐसा लगता है कि कार सवार सुरक्षित हैं तथा कार को छोड कर चले गये।

You may have missed