June 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

मसूरी : सोमवार को लाइब्रेरी क्षेत्र के चमन स्टेट में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। बताया गया कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी। युवती का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को साैंप दिया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि चमन स्टेट में निवास करने वाली एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को उतारा तथा पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया व उसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। एसआई सुमेर ने बताया कि 27वर्षीय युवती बबीता पुत्री स्व. रमेश अपनी माता के साथ चमन स्टेट में रहती थी तथा काफी दिनों से मानसिक रोगी थी। उन्होने बताया कि युवती के पिता नहीं हैं वह अपनी मां के साथ रहती थी। देर शाम को युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर पंचनामा भरा व पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

You may have missed