June 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

देहरादून – नहर में डूबी युवती, हुई मौत।

1 min read

देहरादून : जनपद के विकासनगर क्षेत्र की शक्ति नहर में एक युवती का पैर फिसलने की वजह से युवती नहर में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस , जल पुलिस व SDRF टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन में जुट गई।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीआरएफ टीम को कोतवाली विकासनगर द्वारा सूचना से अवगत कराया गया कि पूर्व में एक लड़की का पैर फिसल जाने के कारण शक्ति नहर विकासनगर में डूब गई थी। स्थानीय पुलिस व जल पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई ,परन्तु कोई सफलता नही मिल पाई। गहन सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त लड़की सिमरन रॉय पुत्री हरेंद्र रॉय निवासी काठोन जिला बलिया उत्तर प्रदेश के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

You may have missed