April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

नरेगा कर्मचारियों के धरने को हुए 78 दिन।

जितेन्द्र गौड़

देहरादून : आज महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड का आंदोलन 78 वें दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मचारी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड वेतन की मांग को लेकर विगत 15 मार्च 2021 से अपना आंदोलन चला रहे हैं मुख्यमंत्री जी एवं शासन में कई दौर की वार्ता के बाद भी शासन कर्मचारियों की मांग को अनसुना कर रही है और मनरेगा राज्य समन्वयक ने 29.05.2021 को हड़ताली कर्मचारियों को सेवा से हटाने के आदेश के बाद मनरेगा कर्मचारी और मुखर होकर आंदोलन की नई रणनीति बना रहे हैं इस बीच मनरेगा कर्मचारी की मांगों का समर्थन कर किसी भी कर्मचारी को नौकरी से ना हटाया जाए हटाने के आदेश को निरस्त किया जाएगा ऐसा बयान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी एवं सुबोध उनियाल जी ने दिए हैं मनरेगा कर्मचारियों ने दोनों कैबिनेट मंत्रियों को धन्यवाद दिया 29.05.2021 को मनरेगा कर्मचारियों को हटाए जाने के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम आदि के मनरेगा कर्मचारी संगठन भी उत्तराखंड मनरेगा कर्मचारी संगठन के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

उत्तराखंड सरकार से तुरंत कर्मचारियों की मांग मानी जाए ऐसा आग्रह कर रहे हैं सभी प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों को हटाए जाने के आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए इसके विरोध स्वरूप आज काली पट्टी बांधकर अपना विरोध किया उत्तराखंड मनरेगा कर्मचारी संगठन को लगातार अन्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों का जिस प्रकार से समर्थन मिल रहा है उससे लगातार आंदोलन और मजबूत हो रहा है आज मनरेगा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर मणि सेमवाल ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है और ग्रेड वेतन लगाने का शासनादेश जारी कर समस्त कर्मचारियों की बहाली का पत्र निर्गत नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रहेगा आज धरना प्रदर्शन में सुंदरमणी से माल विमल राणा प्रवेश पोखरियाल रुचि पांडे यशपाल सिंह मनीष बिष्ट मोहित रमेश गढ़िया विजयपाल रावत संदीप भंडारी संदीप कौशिक सुबोध उनियाल अनुज सिंह यतीश पुंडीर हरी रैकवार सुमन रौतेला चंद्रमोहन खंडूड़ी अनिल बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *